अपनी पसंद की खबर खोजें
गरियाबंद, 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर हाथी बंद के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा घुसी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।