Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Youth Conclave: CM साय ने युवाओं से कहा- सीधी और सच्ची बात साहस से रखें, नई सोच को दें पहचान 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Youth Conclave: CM साय ने युवाओं से कहा- सीधी और सच्ची बात साहस से रखें, नई सोच को दें पहचान 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-ब...
Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा
छत्तीसगढ़

Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Samachar Cafe Desk 28 September 2026
Share :

रायपुर, 27 सितंबर 2026। बस्तर में बाढ़ की स्थिति के बीच वन मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया और नारायणपाल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राहत-बचाव कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

जगदलपुर राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मिले

केदार कश्यप ने जगदलपुर टाउन हॉल में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने शिविर में उपलब्ध नाश्ता, भोजन, पेयजल और दवाइयों सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति भी देखी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर में रह रहे परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भोजन, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहें तथा जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।

प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ सरकार पूरी तरह खड़ी है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान जगदलपुर के महापौर संजय पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।