Samachar Cafe
Breaking
🔴 Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अब खुले जंगल में छोड़ने के बजाय सीधे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा 'कबरा हाथी' 🔴 CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी, 15 नवंबर से होगी शुरुआत; धरमजयगढ़ में म मनेगा राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस 🔴 Gariaband Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी लगाने पर भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली और करेंगे चक्काजाम 🔴 Cg News: छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न, आगामी 10 वर्षों की प्रशासनिक संरचना पर जोर 🔴 Police Special Action : त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 91 बदमाश गिरफ्तार; हथियार, अवैध शराब और गांजा बरामद 🔴 Chhattisgarh Exports Promotion Workshop : छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला 🔴 Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ, आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश 🔴 NIT Raipur Centre of Excellence : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर 🔴 Pongro Anicut Hydro Power Pumping Project : बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण 🔴 Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 🔴 Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अब खुले जंगल में छोड़ने के बजाय सीधे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा 'कबरा हाथी' 🔴 CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी, 15 नवंबर से होगी शुरुआत; धरमजयगढ़ में म मनेगा राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस 🔴 Gariaband Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी लगाने पर भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली और करेंगे चक्काजाम 🔴 Cg News: छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न, आगामी 10 वर्षों की प्रशासनिक संरचना पर जोर 🔴 Police Special Action : त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 91 बदमाश गिरफ्तार; हथियार, अवैध शराब और गांजा बरामद 🔴 Chhattisgarh Exports Promotion Workshop : छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला 🔴 Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ, आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश 🔴 NIT Raipur Centre of Excellence : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर 🔴 Pongro Anicut Hydro Power Pumping Project : बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण 🔴 Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Gariaband Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दू...
Gariaband Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी लगाने पर भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली और करेंगे चक्काजाम
छत्तीसगढ़

Gariaband Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी लगाने पर भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली और करेंगे चक्काजाम

Samachar Cafe Desk 12 November 2026
Share :

गरियाबंद, 12 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी सीजन 2026-27 की शुरुआत से ठीक पहले प्रशासनिक आदेश ने कर्मचारियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। गरियाबंद जिले में धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल कार्यस्थल से हटाकर दूसरे ब्लॉकों में संलग्न कर दिया गया है। कई ऑपरेटरों की ड्यूटी उनकी मूल पदस्थापना से 180 किलोमीटर दूर तक के धान खरीदी केंद्रों में लगाई गई है। इस अव्यावहारिक और मनमाने आदेश के विरोध में छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने 13 नवंबर को एक दिवसीय चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन और रैली आयोजित करने का बड़ा ऐलान किया है।

​कलेक्टर से मुलाकात बेनतिजा, संघ ने खोला मोर्चा

​सहकारिता सहायक आयुक्त माहेश्वरी तिवारी द्वारा 7 नवंबर को यह आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत जिले के कुल 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रभावित किया गया है। फैसले के विरोध में आज संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा से मिलने पहुँचा और आदेश को निरस्त करने की मांग की। हालांकि, कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कर्मचारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए, जिसके बाद ऑपरेटरों का गुस्सा फूट पड़ा।

​छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के नेतृत्व में अब ऑपरेटरों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ का कहना है कि यह आदेश सहकारिता सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है। अल्प मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों के सामने इतनी दूर भेजे जाने से गंभीर आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

​परिवार और बच्चों के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी

​संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने परिवारों और छोटे बच्चों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे। हालांकि, संघ ने यह भी भरोसा दिलाया है कि आंदोलन के दौरान यातायात सुरक्षा नियमों का पूरा पालन किया जाएगा और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का आवागमन बाधित नहीं होने दिया जाएगा।