Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bastar Rain Alert: भारी बारिश के बीच केदार कश्यप ने कलेक्टरों से लि...
Bastar Rain Alert: भारी बारिश के बीच केदार कश्यप ने कलेक्टरों से लिया हालात का जायजा, राहत-बचाव तेज करने के निर्देश
छत्तीसगढ़

Bastar Rain Alert: भारी बारिश के बीच केदार कश्यप ने कलेक्टरों से लिया हालात का जायजा, राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

Samachar Cafe Desk 25 September 2026
Share :

जगदलपुर/रायपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों, नदी-नालों के जलस्तर, आवागमन और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश

केदार कश्यप ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन रही है, वहां प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी

मंत्री ने निचले और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर विशेष नजर रखने के साथ ऐसे पुल-पुलियों और रपटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा गया, जहां से पानी बह रहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि जोखिम वाले मार्गों पर लोगों की आवाजाही रोकी जाए और आवश्यकता के अनुसार पुलिस एवं प्रशासन की टीम तैनात कर बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं।

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचे राहत सामग्री

बस्तर के ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। संपर्क मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने और राहत दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

राहत शिविरों में जरूरी सुविधाओं पर जोर

जहां लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की जरूरत हो, वहां राहत शिविरों की व्यवस्था करने को कहा गया। शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयां और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

बारिश और जलभराव के बाद संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य अमले को भी सतर्क रखने और पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनहानि रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता

केदार कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि भारी बारिश के दौरान जनहानि रोकना और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला स्तर पर स्थिति की लगातार समीक्षा करने और मैदानी अमले को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता होने पर तत्काल व्यवस्था की जाए। प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में देरी न हो।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मंत्री ने नागरिकों से तेज बहाव वाले नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की। उन्होंने अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।