Samachar Cafe
Breaking
🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार 🔴 Crime News: दीपावली की रात घर में घुसे चोर, पूजा घर से जेवर और नकदी पार; पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा 🔴 FTAs Workshop in Raipur 2026 : रायपुर में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए होगी विशेष FTA कार्यशाला, यूके-ऑस्ट्रेलिया जैसे वैश्विक बाजारों पर रहेगा फोकस 🔴 Bagiya Barrage Irrigation Project 2026 : जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन 🔴 Diwali Greetings Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी आत्मीय शुभकामनाएं 🔴 Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार 🔴 Crime News: दीपावली की रात घर में घुसे चोर, पूजा घर से जेवर और नकदी पार; पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा 🔴 FTAs Workshop in Raipur 2026 : रायपुर में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए होगी विशेष FTA कार्यशाला, यूके-ऑस्ट्रेलिया जैसे वैश्विक बाजारों पर रहेगा फोकस 🔴 Bagiya Barrage Irrigation Project 2026 : जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन 🔴 Diwali Greetings Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी आत्मीय शुभकामनाएं 🔴 Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News: दीपावली की रात घर में घुसे चोर, पूजा घर से जेवर और नकदी...
Crime News: दीपावली की रात घर में घुसे चोर, पूजा घर से जेवर और नकदी पार; पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा
अपराध

Crime News: दीपावली की रात घर में घुसे चोर, पूजा घर से जेवर और नकदी पार; पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा

Samachar Cafe Desk 09 November 2026
Share :

रायपुर, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दीपावली की रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने महज एक घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नया मंगल बाजार स्थित एक घर में घुसकर पूजा घर में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली थी। पुलिस की मुस्तैदी से चोरी गया पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

​दीपावली की रात खुला छोड़ दिया था पूजा घर का दरवाजा

​पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, नया मंगल बाजार निवासी एक परिवार के यहां दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की विशेष तैयारी की गई थी। इस दौरान घर की महिला ने विधि-विधान के तहत सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पूजा घर में रखे थे। माता लक्ष्मी की कृपा और आस्था के चलते पूजा घर का दरवाजा खुला रखा गया था। इसी बात का फायदा उठाकर शातिर चोर चुपचाप घर के अंदर दाखिल हुए और पूजा घर में रखा सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

​वारदात के दौरान गनीमत यह रही कि घर के एक पुरुष सदस्य की नींद खुल गई। जब वे बाथरूम जाने के लिए उठे, तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से चोरी करके बाहर निकलते हुए देखा। इसके तुरंत बाद परिवार को चोरी का अहसास हुआ और महिला ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

​एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

​शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। नॉर्थ जोन की डीसीपी दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में, एडीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र साहू की टीम ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) के साथ मिलकर तत्काल जाल बिछाया।

​घर से भागते समय संदिग्ध को देखने वाले गवाह द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की। पुलिस की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि शिकायत मिलने के एक घंटे से भी कम समय में दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2.97 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है, जिसमें लगभग 2.50 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 47 हजार रुपए नकद शामिल हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि क्या वे पूर्व में भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं।