Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन 🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामि...
CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित
छत्तीसगढ़

CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित

Samachar Cafe Desk 30 September 2026
Share :

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्रियों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यमंत्री की उपस्थिति में आगामी रबी फसल को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाना, कृषि की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाना है।

रामविचार नेताम ने बताया कि सम्मेलन के दौरान भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 182 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन जारी किया गया और इसका पत्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस राशि से प्रदेश में चलाए जाने वाले ‘विकसित संकल्प अभियान’ को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही आगामी समय में ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दलहन और तिलहन के रकबे को बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने तथा किसानों को बेहतर उपज दिलाने के लिए भी इस सहायता राशि का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।

रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य की कृषि नीतियों के बेहतर समन्वय से प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक, कम लागत और बेहतर उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्राप्त यह सहायता छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को और गति प्रदान करेगी तथा प्रदेश को कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सहयोगी होगी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।