Samachar Cafe
Breaking
🔴 Deepawali Milan Samaroh Lokbhavan : लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं 🔴 लोकभवन में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल 🔴 Birsa Munda Jayanti Special : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़, विष्णु देव साय सरकार की नीतियों से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज 🔴 Cyber Fraud News : पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का एपीके फाइल भेजकर व्यवसायी के खाते में सेंध, क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपए किए ट्रांसफर 🔴 Gariaband Accident News : अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत 🔴 Mungeli Development Visit : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कंतेली में महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री 🔴 Tribal Pride Day : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Anganwadi Workers Felicitations : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार हैं—महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Tribal Pride Day Special Article : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला 🔴 India International Trade Fair : नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का हुआ भव्य शुभारंभ, रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने की शुरुआत 🔴 Deepawali Milan Samaroh Lokbhavan : लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं 🔴 लोकभवन में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल 🔴 Birsa Munda Jayanti Special : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़, विष्णु देव साय सरकार की नीतियों से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज 🔴 Cyber Fraud News : पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का एपीके फाइल भेजकर व्यवसायी के खाते में सेंध, क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपए किए ट्रांसफर 🔴 Gariaband Accident News : अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत 🔴 Mungeli Development Visit : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कंतेली में महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री 🔴 Tribal Pride Day : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Anganwadi Workers Felicitations : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार हैं—महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Tribal Pride Day Special Article : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला 🔴 India International Trade Fair : नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का हुआ भव्य शुभारंभ, रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम मंत्रिमंडल CG Cabinet Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता म...
CG Cabinet Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -
मंत्रिमंडल

CG Cabinet Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -

Samachar Cafe Desk 30 September 2026
Share :

रायपुर, 30 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याता नीति-2024 में जारी संशोधित नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने और पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती नियम-2026 को मंजूरी दी गई।

1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 माह अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था।

 

मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविद्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए तथा मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए। अतिथि व्याख्याताओं एवं अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।

2. मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुसमर्थन किया गया।

 

3. मंत्रिपरिषद द्वारा पूर्व अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

 

अब इस आरक्षण को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 बनाया गया है, जिसका मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है। इन नियमों में नियुक्ति एवं सेवा शर्तें, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।