Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Infrastructure Mission: 20 साल के रोड नेटवर्क का बनेगा मास्टर प्लान, एकीकृत विकास पर जोर 🔴 Chhattisgarh Industrial Fair 2026: सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक, नए उद्योगों के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़ 🔴 Rajnandgaon Underbridge News: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों की बढ़ी परेशानी 🔴 Pond Drowning News: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव बरामद 🔴 Cyber Crime News: म्यूल अकाउंट से 2.71 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, दुर्ग से तीन आरोपी गिरफ्तार 🔴 Road Accident: घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत 🔴 Power Crisis News: 45 दिनों से बिजली-पानी संकट, ग्रामीण बिना नहाए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से लगाई गुहार 🔴 Jhiram Ghati Case: 10 आरोपियों को फांसी की सजा, जजमेंट कॉपी में साजिश और नक्सली तैयारियों का खुलासा 🔴 Balod Eklavya School News: छात्र की मौत के मामले में कांग्रेस की जांच टीम पहुंची स्कूल, बच्चों से की पूछताछ 🔴 Chhattisgarh Youth Development: कौशल, रोजगार और आधुनिक शिक्षा पर जोर, 18 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Infrastructure Mission: 20 साल के रोड नेटवर्क का बनेगा मास्टर प्लान, एकीकृत विकास पर जोर 🔴 Chhattisgarh Industrial Fair 2026: सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक, नए उद्योगों के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़ 🔴 Rajnandgaon Underbridge News: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों की बढ़ी परेशानी 🔴 Pond Drowning News: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव बरामद 🔴 Cyber Crime News: म्यूल अकाउंट से 2.71 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, दुर्ग से तीन आरोपी गिरफ्तार 🔴 Road Accident: घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत 🔴 Power Crisis News: 45 दिनों से बिजली-पानी संकट, ग्रामीण बिना नहाए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से लगाई गुहार 🔴 Jhiram Ghati Case: 10 आरोपियों को फांसी की सजा, जजमेंट कॉपी में साजिश और नक्सली तैयारियों का खुलासा 🔴 Balod Eklavya School News: छात्र की मौत के मामले में कांग्रेस की जांच टीम पहुंची स्कूल, बच्चों से की पूछताछ 🔴 Chhattisgarh Youth Development: कौशल, रोजगार और आधुनिक शिक्षा पर जोर, 18 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला प्रशिक्षण

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Infrastructure Mission: 20 साल के रोड नेटवर्क का बनेगा...
Chhattisgarh Infrastructure Mission: 20 साल के रोड नेटवर्क का बनेगा मास्टर प्लान, एकीकृत विकास पर जोर
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Infrastructure Mission: 20 साल के रोड नेटवर्क का बनेगा मास्टर प्लान, एकीकृत विकास पर जोर

Samachar Cafe Desk 18 September 2026
Share :

रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत और एकीकृत अधोसंरचना विकसित करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोक निर्माण विभाग को मिशन का नोडल विभाग बनाया गया है।

20 वर्षों के लिए तैयार होगा रोड नेटवर्क का मास्टर प्लान

बैठक में सड़क, ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार और फाइबर नेटवर्क सहित प्रमुख अधोसंरचना के समग्र विकास पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश के रोड नेटवर्क के लिए आगामी 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मास्टर प्लान में मौजूदा अधोसंरचना की स्थिति, भविष्य की जरूरतों, कनेक्टिविटी और संभावित विकास क्षेत्रों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर परियोजनाओं की प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध क्रियान्वयन की योजना बनाई जाएगी।

इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब पर फोकस

मुख्य सचिव ने सड़क और रेल समेत विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स हब की संभावनाओं का अध्ययन करने को कहा। माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी परियोजनाओं की पहचान भी की जाएगी।

अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए नए फंडिंग मैकेनिज्म पर भी अध्ययन होगा। सार्वजनिक और निजी निवेश समेत विभिन्न वित्तीय विकल्पों का परीक्षण कर उपयुक्त वित्तीय व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

20 वर्षीय मास्टर प्लान के साथ बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान

दीर्घकालिक योजना के साथ हर साल के लिए अलग एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें प्रस्तावित कार्यों, प्राथमिकताओं, संसाधनों और समय-सीमा का स्पष्ट निर्धारण रहेगा। परियोजनाओं की बेहतर प्लानिंग, मैपिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने अन्य राज्यों में विकसित आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसका उद्देश्य बेहतर तकनीक और कार्यप्रणाली को छत्तीसगढ़ की जरूरतों के अनुरूप अपनाना है। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ मिशन को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।