अपनी पसंद की खबर खोजें
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 'बस्तर फाइटर्स' (विशेष कार्यपालिक बल) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती के लिए जिले के स्थानीय पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
जारी विज्ञापन के मुताबिक, बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
वर्गवार 128 पदों का विवरण
दंतेवाड़ा जिले में कुल 128 पदों पर होने वाली इस भर्ती में वर्गवार पदों का आरक्षण इस प्रकार है:
कहाँ और कैसे जमा करें आवेदन?
अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र निम्नलिखित स्थानों पर सीधे जमा कर सकते हैं:
इसके अलावा, अभ्यर्थी पंजीकृत भारतीय डाक (Registered Post) के माध्यम से भी 'पुलिस अधीक्षक, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड 494449' के पते पर अपने आवेदन भेज सकते हैं।
शारीरिक मापदंड और अन्य जानकारी
भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं अन्य विस्तृत नियम व शर्तें जिले के सभी थानों, चौकियों, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध रहेंगी। इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (आरक्षण अधिनियम) के प्रावधानों और सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।