Samachar Cafe
Breaking
🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chief Secretary Review Meeting : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और न...
Chief Secretary Review Meeting : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

Chief Secretary Review Meeting : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

Samachar Cafe Desk 30 October 2026
Share :

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज आम जनता की शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निराकरण के पश्चात इसकी जानकारी सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जा सके।

15 नवंबर तक गिरदावरी कार्य पूरा करने के निर्देश

राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आगामी 15 नवंबर से पूर्व सभी फसलों की गिरदावरी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा कर लिया जाए। इसकी जानकारी प्रत्येक ग्राम की ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी किसान के खेत की गिरदावरी छूट जाती है, तो वे ग्राम सभा में आवेदन देकर तत्काल इसे पूर्ण करवा सकते हैं।

निर्माण कार्यों में गति लाने पर जोर

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए:

लोक निर्माण विभाग: शासकीय भवनों, सड़कों और पुल-पुलियों के अधूरे निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग: नल-जल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए।

पंचायत, आदिम जाति और वन विभाग: स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

नगरीय प्रशासन एवं परिवहन: नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए एक सुव्यवस्थित परिवहन कार्ययोजना पर कार्य किया जाए।

इसके साथ ही, बैठक में पारस पोर्टल के एजेंडा बिंदुओं, अमृत 2.0 योजना और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।