Samachar Cafe
Breaking
🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही...
PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत
छत्तीसगढ़

PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत

Samachar Cafe Desk 30 October 2026
Share :

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इसका सशक्त उदाहरण है। इस योजना के माध्यम से किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता उनकी खेती संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से अंतरित की।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.48 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि इस 24वीं किस्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई है। इस योजना के तहत अब तक राज्य के किसानों को 24 किस्तों में 11 हजार 776 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज, खाद और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतों के लिए समय पर आर्थिक सहायता मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को संबल मिल रहा है।

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत

चक्रवात 'अर्नब' के कारण प्रदेश में फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कर आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

15 नवंबर से धान खरीदी, खुलेंगे 360 नए उपार्जन केंद्र

राज्य में आगामी धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों से 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए उपार्जन केंद्र भी खोले जा रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब, कृषि विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित बड़ी संख्या में किसान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।