Samachar Cafe
Breaking
🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम राजनीति Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!...
Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
राजनीति

Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Samachar Cafe Desk 30 October 2026
Share :

दुर्ग। दुर्ग में आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिरकत की। दिल्ली में आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ आयोजित इस सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो खुद को होशियार बताती है और जब चुनाव हार जाती है, तो चुनाव आयोग (EC) को खराब कहने लगती है। आज देश को इसी नकारात्मक और अराजक राजनीति से बचाने की आवश्यकता है।

महेश कॉलोनी में आयोजित इस विशाल सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री विनय जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कई तीखे सियासी वार किए।

घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में एसआईआर (SIR) को लेकर कांग्रेस बेवजह भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कई बार ऐसी प्रक्रियाएं कराई हैं। प्रक्रिया के तहत देश में करोड़ों ऐसे लोगों के नाम हटाए गए हैं जो अनुपस्थित थे या जो इस देश के नागरिक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी या देश की जनता के भरोसे नहीं, बल्कि घुसपैठियों के बतौलत चुनाव जीतना चाहती है, जिसका पर्दाफाश हो चुका है।

लोकतंत्र की दुहाई देने वालों ने लगाया था आपातकाल - सीएम साय

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज हम सब उनके खिलाफ एकत्रित हुए हैं जो देश को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोगों ने ही इतिहास में आपातकाल लगाकर नागरिकों को जेल में डाला था, मीडिया पर सेंसरशिप लगाई थी और अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया था। सीएम साय ने कहा कि ये दोहरे चरित्र वाले लोग चुनाव जीतने पर खामोश रहते हैं, लेकिन हार मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर ही सवाल उठाने लगते हैं। जनता इनके इन इरादों को भली-भांति समझ चुकी है।