Samachar Cafe
Breaking
🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'ड...
Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता'
छत्तीसगढ़

Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता'

Samachar Cafe Desk 05 November 2026
Share :

रायपुर, 5 नवंबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि जिला खनिज न्यास (DMF) की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। इसके तहत पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्यपाल आज लोक भवन में डीएमएफ की गतिविधियों, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

​राज्यपाल डेका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएमएफ की राशि के प्रभावी उपयोग के लिए कम से कम दो वर्ष का रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने उद्योगों से चर्चा कर पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को अभियान के रूप में चलाने पर जोर दिया। इसके साथ ही नदियों से रेत के वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल उत्खनन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।

​कलेक्टरों को जनता से संवाद और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेने के निर्देश

​राज्यपाल ने सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे आम जनता से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप डीएमएफ की कार्ययोजना तैयार करें। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए तथा बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि मुख्यधारा में लौटे लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

​विशेष पिछड़ी जनजातियों और विस्थापितों पर फोकस

​राज्यपाल ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार के लिए विशेष चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा की तर्ज पर डीएमएफ में परिसंपत्तियों के निर्माण और उनके भौतिक सत्यापन पर भी बल दिया, ताकि स्वीकृत कार्यों का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके।

​बैठक में खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने डीएमएफ पोर्टल 2.0 के माध्यम से कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, खनिज विभाग के अधिकारी और विभिन्न खनन प्रभावित जिलों के कलेक्टर उपस्थित थे।