Samachar Cafe
Breaking
🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के ...
Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़

Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना

Samachar Cafe Desk 05 November 2026
Share :

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पारंपरिक महोत्सव में उरांव समाज के 6 हजार से अधिक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नर्तक दलों के साथ पारंपरिक नृत्य में थिरकते नजर आए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था और सम्मान को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने जोर दिया कि आधुनिकता के इस दौर में युवा पीढ़ी को अपनी भाषा, लोकगीतों और संस्कृति से जुड़ा रहना चाहिए, ताकि हमारी विरासत सुरक्षित बनी रहे।

विकास कार्यों की सौगात और घोषणाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की:

ग्राम बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये।

सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये।

बनगांव में अखड़ा निर्माण और सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'मोदी की गारंटी' को पूरा कर रही है। महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी हो चुकी है, और किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आर्चरी अकादमी के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, और महोत्सव समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।