Samachar Cafe
Breaking
🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Accident News : रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी 🔴 Loktantra Bachao Rally : 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 🔴 Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Review : बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सचिव भीम सिंह ने दिए कड़े निर्देश 🔴 PM Kisan Samman Nidhi Chhattisgarh : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में की पीएम किसान उत्सव दिवस की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Higher Education Expansion Chhattisgarh: ग्रामीण बेटियों के लिए उच्...
Higher Education Expansion Chhattisgarh: ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान - मंत्री टंक राम वर्मा
छत्तीसगढ़

Higher Education Expansion Chhattisgarh: ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान - मंत्री टंक राम वर्मा

Samachar Cafe Desk 30 October 2026
Share :

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयासों से धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम करेलीबड़ी तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन दोनों महाविद्यालयों के कुल 66 नए पदों के सृजन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ग्रामीण बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा को गांवों और दूरस्थ अंचलों तक सुलभ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अक्सर दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे उनका समय, पैसा और कई बार आगे की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। इन नए महाविद्यालयों के खुलने से बेटियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

स्वीकृत किए गए पदों का विवरण

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दोनों महाविद्यालयों के लिए कुल 66 पदों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रत्येक कॉलेज के लिए निम्नलिखित पद शामिल हैं:

1 प्राचार्य

12 सहायक प्राध्यापक

1 ग्रंथपाल (Librarian)

1 क्रीड़ाधिकारी (Sports Officer)

सहायक ग्रेड-01, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 के पद

5 प्रयोगशाला तकनीशियन और 5 प्रयोगशाला परिचारक

इसके अलावा कलेक्टर दर पर भृत्य, बुक लिफ्टर, स्वच्छक और चौकीदार की सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

इस पहल से धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।