Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा; बुजुर्ग दुकानदार से 8.50 लाख की ठगी 🔴 Abujhmarh Education News: 15 साल पुराने सुरक्षा कैंप में अब गूंज रही पढ़ाई की आवाज, आदिवासी बच्चों के लिए बना छात्रावास 🔴 Road Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर 🔴 Crime News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की गिरने से मौत, भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया 🔴 Raipur Missing Cases: 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच का दायरा बढ़ा 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, AI डेटा सेंटर में ₹41,750 करोड़ का निवेश 🔴 Raipur Pension News: अनुदान प्राप्त कॉलेजों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग, बृजमोहन अग्रवाल ने CM को लिखा पत्र 🔴 Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत 🔴 Girls Education News: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की राह, सेदम की छात्राओं को मिला पढ़ाई का अतिरिक्त समय 🔴 Bastar Development News: नक्सल प्रभावित बस्तर में सेवा और विकास की नई तस्वीर, सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ 🔴 Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा; बुजुर्ग दुकानदार से 8.50 लाख की ठगी 🔴 Abujhmarh Education News: 15 साल पुराने सुरक्षा कैंप में अब गूंज रही पढ़ाई की आवाज, आदिवासी बच्चों के लिए बना छात्रावास 🔴 Road Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर 🔴 Crime News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की गिरने से मौत, भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया 🔴 Raipur Missing Cases: 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच का दायरा बढ़ा 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, AI डेटा सेंटर में ₹41,750 करोड़ का निवेश 🔴 Raipur Pension News: अनुदान प्राप्त कॉलेजों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग, बृजमोहन अग्रवाल ने CM को लिखा पत्र 🔴 Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत 🔴 Girls Education News: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की राह, सेदम की छात्राओं को मिला पढ़ाई का अतिरिक्त समय 🔴 Bastar Development News: नक्सल प्रभावित बस्तर में सेवा और विकास की नई तस्वीर, सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपू...
Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत
छत्तीसगढ़

Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत

Samachar Cafe Desk 05 October 2026
Share :

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका त्वरित निराकरण कराने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 प्रभावी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तपकरा में एक शिकायत के बाद गांव की पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी गई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।

15 दिनों से बनी थी पानी की समस्या

ग्राम तपकरा निवासी ओम प्रकाश ने 26 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 15 दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। मोटर और पाइपलाइन में खराबी आने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी। इससे लगभग 200 घर-परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

नया मोटर लगते ही बहाल हुई जलापूर्ति

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को संबंधित विभाग और स्थानीय अमले के संज्ञान में लिया गया। इसके बाद ग्राम तपकरा में संचालित रेट्रो जल प्रदाय योजना के तहत ग्राम पंचायत ने तत्काल नया मोटर स्थापित कराया। नया मोटर लगने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारू हो गई और लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।

शिकायतकर्ता से लिया गया फीडबैक

समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता ओम प्रकाश से संपर्क कर उनकी संतुष्टि की भी पुष्टि की गई। शिकायत के समाधान के बाद फीडबैक लेने की व्यवस्था से न केवल समस्याओं के त्वरित निराकरण में मदद मिल रही है, बल्कि संबंधित विभागों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम मजबूत होने की बात सामने आई है।