Samachar Cafe
Breaking
🔴 Deputy CM Arun Sao Bemetara : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए एक-एक करोड़ की घोषणा 🔴 Finance Minister OP Choudhary NCC Camp : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा— एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम 🔴 CM Vishnu Deo Sai Audit Fortnight 2026 : जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 : छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 24 उद्योग समूहों को सौंपे गए इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर 🔴 Deputy CM Arun Sao Yuva Samvad Mungeli : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, कोतरी महाविद्यालय के लिए की 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 OP Choudhary Janjatiya Gaurav Diwas Jashpur : जनजातीय गौरव दिवस से आदिवासी समाज के इतिहास और महानायकों को मिली नई पहचान — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा, 'किसान तुहर टोकन' ऐप से आसान हुई खरीदी प्रक्रिया 🔴 Khairagarh Wetlands Ramsar List : रामसर सूची की दौड़ में खैरागढ़ के छिंदारी और पैलीमेटा जलाशय, 2030 तक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Deputy CM Arun Sao Bemetara : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए एक-एक करोड़ की घोषणा 🔴 Finance Minister OP Choudhary NCC Camp : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा— एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम 🔴 CM Vishnu Deo Sai Audit Fortnight 2026 : जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 : छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 24 उद्योग समूहों को सौंपे गए इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर 🔴 Deputy CM Arun Sao Yuva Samvad Mungeli : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, कोतरी महाविद्यालय के लिए की 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 OP Choudhary Janjatiya Gaurav Diwas Jashpur : जनजातीय गौरव दिवस से आदिवासी समाज के इतिहास और महानायकों को मिली नई पहचान — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा, 'किसान तुहर टोकन' ऐप से आसान हुई खरीदी प्रक्रिया 🔴 Khairagarh Wetlands Ramsar List : रामसर सूची की दौड़ में खैरागढ़ के छिंदारी और पैलीमेटा जलाशय, 2030 तक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धा...
Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा, 'किसान तुहर टोकन' ऐप से आसान हुई खरीदी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़

Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा, 'किसान तुहर टोकन' ऐप से आसान हुई खरीदी प्रक्रिया

Samachar Cafe Desk 19 November 2026
Share :

रायपुर, 19 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सहूलियत साबित हो रहा है। अब किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने के वास्ते उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। वे अपने मोबाइल से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर तय केंद्रों पर आसानी से अपनी धान बेच पा रहे हैं।

​किसानों के अनुभव: समय और श्रम की बचत

​डिजिटल व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत के कई उदाहरण सामने आए हैं:

  • ​पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही): पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन से उनका समय बचा और पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई।
  • ​मरवाही: मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल से ऑनलाइन टोकन लेकर मरवाही धान उपार्जन केंद्र में 82 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम रही।

​दोनों किसानों ने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

​ पारदर्शी और सरल धान खरीदी की दिशा में कदम

​राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-अनुकूल बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से जहां एक ओर किसानों की भागदौड़ कम हुई है, वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में भी मदद मिल रही है।