Samachar Cafe
Breaking
🔴 Loktantra Bachao Padyatra Raipur : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा 🔴 उत्तर विधानसभा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को मिली व्यापक मजबूती, विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली विशाल महारैली 🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 PMAY Urban Chhattisgarh : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली मंजूरी 🔴 Doman Lal Korsewada Tribute : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि, अहिवारा कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा 🔴 Loktantra Bachao Padyatra Raipur : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा 🔴 उत्तर विधानसभा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को मिली व्यापक मजबूती, विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली विशाल महारैली 🔴 Karam Parab Mahotsav : करम परब हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक, सीएम विष्णु देव साय ने ग्राम बनगांव में की पूजा-अर्चना 🔴 Governor Ramen Deka Meeting : राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश- 'डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता' 🔴 Project Implementation Review : प्रमुख विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, मुख्य सचिव विकासशील ने परियोजना निर्माण समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश 🔴 Damanlal Korsewada Tribute : दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्रियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृहग्राम भेंड्रा में हुआ नमन 🔴 Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार 🔴 PMAY Urban Chhattisgarh : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली मंजूरी 🔴 Doman Lal Korsewada Tribute : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि, अहिवारा कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम राजनीति उत्तर विधानसभा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को मिली व्य...
उत्तर विधानसभा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को मिली व्यापक मजबूती, विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली विशाल महारैली
राजनीति

उत्तर विधानसभा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को मिली व्यापक मजबूती, विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली विशाल महारैली

Samachar Cafe Desk 06 November 2026
Share :

रायपुर, 5 नवंबर 2026। ​राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को भारी जनसमर्थन मिला है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने महारैली में सहभागिता कर लोकतंत्र, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपनी मजबूत आवाज बुलंद की। इस दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति और राजनीतिक जनजागरण के नारों से गूंज उठा।

​महारैली की शुरुआत से पहले विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आकाशवाणी स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर पदयात्रा और जनअभियान के सफल होने की कामना की। इसके पश्चात नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ हुई यह विशाल रैली नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन

​विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विपक्षी दलों की भ्रामक राजनीति के कारण युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रम में न आकर विकास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

​विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। आज जनता अराजकता और समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

​दिग्गज नेताओं की रही उपस्थिति

​इस भव्य महारैली और कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर मीनल चौबे, जिला प्रभारी राजेश शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ला, और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।