Samachar Cafe
Breaking
🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Chhattisgarh Scientific Advancement : बस्तर और सरगुजा के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा का लाभ, आईआईएससी बेंगलुरु के साथ उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Chhattisgarh Scientific Advancement : बस्तर और सरगुजा के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा का लाभ, आईआईएससी बेंगलुरु के साथ उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रु...
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए के पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए के पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Samachar Cafe Desk 04 November 2026
Share :

रायपुर, 4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर शहरवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। शहर के मध्य में निर्मित यह सर्वसुविधायुक्त भवन अब सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र में एक और नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों का निर्माण केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का भी माध्यम है।

मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगी आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर शहर के बीचों-बीच इस सर्वसुविधायुक्त भवन के बन जाने से विशेष रूप से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब विवाह, जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए नागरिकों को महंगे निजी स्थलों पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा, जिससे परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।