Samachar Cafe
Breaking
🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीम...
Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
अपराध

Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 04 November 2026
Share :

बिलासपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसके मृत पति के बीमा क्लेम की बड़ी रकम हड़पने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद बेलगहना निवासी राकेश पांडे (उमेर 35 वर्ष) महिला के घर आया और मदद करने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, जिसके बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके मृत पति के बीमा क्लेम से मिले 5 लाख रुपये भी धोखे से हड़प लिए। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।