Samachar Cafe
Breaking
🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण 🔴 Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत 🔴 Crime News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, पति के बीमा क्लेम के 5 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्रिय है महादेव सट्टा ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तरीका 🔴 Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रूपरेखा 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन ...
Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण
छत्तीसगढ़

Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार, 'बदलता बस्तर' की थीम रही मुख्य आकर्षण

Samachar Cafe Desk 04 November 2026
Share :

रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को विभागीय प्रदर्शनियों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। विभाग की ओर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडेय ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस शानदार उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और वन धन केंद्रों से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है।

वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर तैयार इस भव्य प्रदर्शनी में बस्तर में शांति के साथ बढ़ रहे पर्यटन, आजीविका के नए अवसरों और प्रदेश में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के अनूठे प्रयासों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया था। प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार पर जगदलपुर की जनजातीय गौरव वाटिका, बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के चेंदरू गेट और दंतेवाड़ा के वन मंदिर के प्रतिरूपों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

'बदलता बस्तर' और डिजिटल नवाचारों की झलक

प्रदर्शनी के 'बदलता बस्तर' खंड में सुकमा के तुंगल डैम स्थित 'तुंगल कैफे' की पहल मुख्य आकर्षण रही, जिसका संचालन मुख्यधारा में लौट चुकी पूर्व महिला नक्सली कर रही हैं। इसके अलावा कांगेर घाटी के समीप धुड़मारास गांव के होमस्टे (जिसे संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के 'बेस्ट टूरिज्म विलेजेस अपग्रेड प्रोग्राम' में शामिल किया गया है) और कोंडागांव की पुष्पाल घाटी के इको-कॉटेज को भी प्रदर्शित किया गया। डिजिटल तकनीक के तहत क्यूआर कोड आधारित वन्यजीव प्रश्नोत्तरी, 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी और 'गज संकेत' ऐप ने युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

वन्यजीव संरक्षण और वन उत्पादों का प्रदर्शन

'संवरता छत्तीसगढ़' खंड में बिलासपुर के कोपरा जलाशय को रामसर स्थल का दर्जा मिलने, बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों के रिलोकेशन और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रिकॉर्ड वृक्षारोपण की सफलताओं को दर्शाया गया। साथ ही 'छत्तीसगढ़ हर्बल्स' और संयुक्त वन प्रबंधन के स्टॉल पर बांस की कलाकृतियों और वन धन केंद्रों में तैयार उत्पादों की भी धूम रही।