Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा 🔴 Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल और राहत शिविर का निरीक्षण 🔴 Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर नौकरी का अवसर 🔴 Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, जांच और कार्रवाई की मांग 🔴 Raipur Congress Protest: SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग 🔴 Bastar Tourism Award 2026: धूड़मारास का ‘धुरवा डेरा’ बना छत्तीसगढ़ का बेस्ट होमस्टे, जनजातीय संस्कृति को मिली पहचान 🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा 🔴 Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल और राहत शिविर का निरीक्षण 🔴 Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर नौकरी का अवसर 🔴 Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, जांच और कार्रवाई की मांग 🔴 Raipur Congress Protest: SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग 🔴 Bastar Tourism Award 2026: धूड़मारास का ‘धुरवा डेरा’ बना छत्तीसगढ़ का बेस्ट होमस्टे, जनजातीय संस्कृति को मिली पहचान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Kunakuri Development: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 1.01 करोड़ के दो ...
Kunakuri Development: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 1.01 करोड़ के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़

Kunakuri Development: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 1.01 करोड़ के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Samachar Cafe Desk 28 September 2026
Share :

रायपुर, 28 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इन विकास कार्यों की घोषणा की थी। अब घोषणा के अनुरूप राशि स्वीकृत होने से कुनकुरी में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

76.81 लाख रुपये से बनेगा सूर्य नमस्कार चौक

कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक विकसित किया जाएगा। इसके लिए 76.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चौक के निर्माण से क्षेत्र में एक व्यवस्थित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल विकसित होगा, जो नगर की पहचान को नया स्वरूप देने में सहायक होगा।

24.83 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण

इसी क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए 24.83 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति मिली है। भवन बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

विकास कार्यों की स्वीकृति पर नगरवासियों ने जताया आभार

दोनों विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिलने पर कुनकुरी के नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और नगर के विकास को गति मिलेगी।