Samachar Cafe
Breaking
🔴 Deepawali Milan Samaroh Lokbhavan : लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं 🔴 लोकभवन में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल 🔴 Birsa Munda Jayanti Special : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़, विष्णु देव साय सरकार की नीतियों से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज 🔴 Cyber Fraud News : पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का एपीके फाइल भेजकर व्यवसायी के खाते में सेंध, क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपए किए ट्रांसफर 🔴 Gariaband Accident News : अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत 🔴 Mungeli Development Visit : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कंतेली में महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री 🔴 Tribal Pride Day : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Anganwadi Workers Felicitations : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार हैं—महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Tribal Pride Day Special Article : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला 🔴 India International Trade Fair : नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का हुआ भव्य शुभारंभ, रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने की शुरुआत 🔴 Deepawali Milan Samaroh Lokbhavan : लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं 🔴 लोकभवन में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल 🔴 Birsa Munda Jayanti Special : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़, विष्णु देव साय सरकार की नीतियों से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज 🔴 Cyber Fraud News : पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का एपीके फाइल भेजकर व्यवसायी के खाते में सेंध, क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपए किए ट्रांसफर 🔴 Gariaband Accident News : अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत 🔴 Mungeli Development Visit : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कंतेली में महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री 🔴 Tribal Pride Day : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Anganwadi Workers Felicitations : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार हैं—महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Tribal Pride Day Special Article : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला 🔴 India International Trade Fair : नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का हुआ भव्य शुभारंभ, रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने की शुरुआत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की म...
Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त
छत्तीसगढ़

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Samachar Cafe Desk 30 September 2026
Share :

अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर के मैडम चौक के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार 60 वर्षीय अख्तर अली को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अख्तर अली राजिम के मस्तान शाह दरगाह के पास रहते थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वे स्कूटी क्रमांक CG 04 DZ 4083 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गोबरा नवापारा के मैडम चौक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अख्तर अली को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे गोबरा नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की पतासाजी की जा रही है।

रेत परिवहन को लेकर भी उठे सवाल

हादसे के बाद क्षेत्र में रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजिम क्षेत्र के समीप पितईबंद में रेत उत्खनन और उसके परिवहन का कारोबार लंबे समय से चर्चा में है। उनका आरोप है कि राजिम क्षेत्र से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत गोबरा नवापारा की ओर लाई जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमानी पेट्रोल पंप के बाजू में रेत का स्टॉक किया जाता है, जहां से जेसीबी की मदद से हाईवा वाहनों में रेत लोड की जाती है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।