Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर 🔴 Raipur Child Kidnapping: घर में घुसकर एक साल के बच्चे को ले गया आरोपी, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार 🔴 Dongargarh Crime: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार 🔴 Child Development: सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Youth Power: विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवा निभाएंगे अहम भूमिका, एनएसएस स्वयंसेवकों से सेवा संकल्प अभियान में जुड़ने की अपील 🔴 Raigarh Kharaghat Development: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केलो तट पर बनेगा 8.50 एकड़ का ऑक्सीजोन 🔴 BJP Organisation: कर्मवीर सिंह बने छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री, पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी 🔴 Real Estate Growth: विकसित छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट बनेगा विकास का आधार, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का दावा 🔴 Seva Ke Rang: लोरमी में रंगोलियों के जरिए दिखा विकसित भारत का संदेश, आठ स्कूलों की बेटियों ने दिखाया हुनर 🔴 Chhattisgarh BJP Appointment: स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी 🔴 Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर 🔴 Raipur Child Kidnapping: घर में घुसकर एक साल के बच्चे को ले गया आरोपी, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार 🔴 Dongargarh Crime: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार 🔴 Child Development: सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Youth Power: विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवा निभाएंगे अहम भूमिका, एनएसएस स्वयंसेवकों से सेवा संकल्प अभियान में जुड़ने की अपील 🔴 Raigarh Kharaghat Development: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केलो तट पर बनेगा 8.50 एकड़ का ऑक्सीजोन 🔴 BJP Organisation: कर्मवीर सिंह बने छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री, पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी 🔴 Real Estate Growth: विकसित छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट बनेगा विकास का आधार, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का दावा 🔴 Seva Ke Rang: लोरमी में रंगोलियों के जरिए दिखा विकसित भारत का संदेश, आठ स्कूलों की बेटियों ने दिखाया हुनर 🔴 Chhattisgarh BJP Appointment: स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Seva Ke Rang: लोरमी में रंगोलियों के जरिए दिखा विकसित भारत का संदेश...
Seva Ke Rang: लोरमी में रंगोलियों के जरिए दिखा विकसित भारत का संदेश, आठ स्कूलों की बेटियों ने दिखाया हुनर
छत्तीसगढ़

Seva Ke Rang: लोरमी में रंगोलियों के जरिए दिखा विकसित भारत का संदेश, आठ स्कूलों की बेटियों ने दिखाया हुनर

Samachar Cafe Desk 24 September 2026
Share :

रायपुर/लोरमी, 24 सितंबर 2026। लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय ‘सेवा का रंग’ रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

कार्यक्रम में आठ विद्यालयों की छात्राओं ने अलग-अलग सामाजिक और विकासात्मक विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। जल संरक्षण, विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे संदेशों को रंगों और कलात्मक डिजाइनों के जरिए दर्शाया गया। उप मुख्यमंत्री ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी रंगोलियों के विषय और उद्देश्य की जानकारी ली।

इस दौरान कोटा के रंगोली कलाकार रवि पैकरा ने करीब पौने दो क्विंटल सामग्री से ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली तैयार की। रंगोली में विकसित भारत की परिकल्पना के साथ सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे संदेशों को आकर्षक तरीके से उकेरा गया।

अरुण साव ने कहा कि ‘सेवा के रंग’ के माध्यम से सेवा भावना और विकसित भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को विकसित भारत की अवधारणा और उसमें उनकी भूमिका से जोड़ना है। कार्यक्रम में छात्राओं की भागीदारी को उन्होंने रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का उदाहरण बताया।