Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा 🔴 Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल और राहत शिविर का निरीक्षण 🔴 Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर नौकरी का अवसर 🔴 Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, जांच और कार्रवाई की मांग 🔴 Raipur Congress Protest: SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग 🔴 Bastar Tourism Award 2026: धूड़मारास का ‘धुरवा डेरा’ बना छत्तीसगढ़ का बेस्ट होमस्टे, जनजातीय संस्कृति को मिली पहचान 🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Raipur Railway Station: एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगे प्रीमियम फूड ब्रांड्स, ई-नीलामी से स्टॉल आवंटन पूरा 🔴 Chhattisgarh Literacy Mission: बंदूक छोड़ कलम थाम रहे पूर्व माओवादी, 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा 🔴 Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा 🔴 Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल और राहत शिविर का निरीक्षण 🔴 Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर नौकरी का अवसर 🔴 Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, जांच और कार्रवाई की मांग 🔴 Raipur Congress Protest: SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग 🔴 Bastar Tourism Award 2026: धूड़मारास का ‘धुरवा डेरा’ बना छत्तीसगढ़ का बेस्ट होमस्टे, जनजातीय संस्कृति को मिली पहचान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम बड़ी ख़बर Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाए...
Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा
बड़ी ख़बर

Singapore Investment Forum 2026: CM साय के नेतृत्व में सिंगापुर जाएगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, निवेश अवसरों पर होगी चर्चा

Samachar Cafe Desk 28 September 2026
Share :

Singapore Investment Forum रायपुर, 28 सितंबर 2026। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा।

MSME और स्टार्टअप में निवेश की संभावनाएं होंगी प्रस्तुत

SING Forum 2026 का आयोजन सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है। यह फोरम भारत और सिंगापुर के सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत और निवेशकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय फोरम में छत्तीसगढ़ के MSME, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को सामने रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल के जरिए राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों एवं उद्यमियों से संवाद किया जाएगा।

कौशल विकास और हरित विकास पर भी रहेगा फोकस

सिंगापुर प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल की स्किल सेंटर, मंडई वाइल्डलाइफ रिजर्व और गार्डन्स बाय द बे से जुड़ी बैठकों में भी भागीदारी प्रस्तावित है। इन बैठकों में कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिंगापुर यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक साझेदारों से जोड़ने और विकास के नए अवसर तलाशने का माध्यम बनेगी। राज्य सरकार वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता, निवेश और नवाचार को छत्तीसगढ़ से जोड़कर विकास एवं रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार तथा मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) उमेश अग्रवाल शामिल होंगे।