Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार 🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bastar Tiger Protection News: पहली बार संभाग स्तर पर टाइगर प्रोटेक्...
Bastar Tiger Protection News: पहली बार संभाग स्तर पर टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला, वन कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

Bastar Tiger Protection News: पहली बार संभाग स्तर पर टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला, वन कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Samachar Cafe Desk 03 October 2026
Share :

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर बस्तर संभाग में वन्यप्राणियों के संरक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार वन विद्यालय, जगदलपुर में शुरू हुई यह दो दिवसीय कार्यशाला कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर काम करने वाले वन कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और उन्हें वन्यजीव संरक्षण व निगरानी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देना है।

बाघ संरक्षण और ट्रैकिंग की बारीकियां सीख रहे वनकर्मी

कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र में राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गौरव निलानी और एसडीओ योगेश रात्रे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बाघ की विशेषताओं, रहन-सहन, क्षेत्र यानी Territory की पहचान और व्यवहार को समझने पर विस्तार से चर्चा की गई।

वन कर्मियों को बाघ और तेंदुए के पगमार्क और अन्य फील्ड साइन्स में अंतर पहचानने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही नर और मादा बाघ की पहचान, पगमार्क के पैड इंप्रेशन और फोटोग्राफिक पहचान की तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बाघ के शिकार करने के तरीके, खरोंच के निशान और क्षेत्रीय मार्किंग की पहचान के साथ-साथ कैमरा ट्रैप और आधुनिक मैदानी निगरानी तकनीकों पर भी जानकारी दी गई। वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के उपाय भी प्रशिक्षण का हिस्सा रहे।

परीक्षा के बाद जंगल में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

कार्यशाला के पहले दिन वन्यजीव संरक्षण और बाघ मॉनिटरिंग से संबंधित सैद्धांतिक जानकारी दी गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों की परीक्षा आयोजित की गई, ताकि प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए ज्ञान का आकलन किया जा सके।

कार्यशाला के दूसरे दिन फील्ड विजिट और प्रैक्टिकल एक्सरसाइज कराई गई। इसमें अधिकारियों और वन कर्मचारियों को जंगल में जाकर पगमार्क तथा अन्य वन्यजीव संकेतों की पहचान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इससे मैदानी स्तर पर वन्यजीवों की मौजूदगी और गतिविधियों की निगरानी करने में कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक बस्तर स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तम गुप्ता, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक गौतम नारायण पड़ीभार सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।