अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की धरा पर पहुंचने पर श्री रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच निरंतर संवाद व परस्पर सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना सरकार के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव और दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।