अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि को लाभकारी बनाने और खेती को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ दलहन-तिलहन उत्पादन, फसल विविधीकरण और श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर के ऑडिटोरियम में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृषि विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर कृषि विभाग के संचालक राहुल देव भी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को सीधा आर्थिक लाभ दिया जा रहा है:
सरकार द्वारा किसानों को राहत देने और खेती में नए विकल्प अपनाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं:
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत प्रदेश में दलहन एवं तिलहन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 29 जिलों के 273 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अरहर, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसों की कुल 3 लाख 72 हजार क्विंटल से अधिक खरीदी की गई, जिसके एवज में किसानों को 219 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे पारंपरिक पौष्टिक अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड के माध्यम से उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक की अवधि तय की गई है। उपार्जित श्री अन्न की आपूर्ति आंगनबाड़ियों, स्कूलों और प्रसंस्करण इकाइयों को की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।