अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत सरकारी स्कूलों के संचालन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत नवा रायपुर के आधुनिक आवासीय विद्यालय समेत प्रदेश के 207 सरकारी स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
प्रस्ताव के अनुसार, नवा रायपुर, अटल नगर में लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त विद्यालय परिसर को संचालन, रखरखाव और हस्तांतरण (OMT) आधारित पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। इस विद्यालय से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
राज्य के विद्यार्थियों को सीबीएसई (CBSE) मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने और शासकीय भवनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 5 संभागों के 207 विद्यालयों (103 प्राथमिक और 104 पूर्व माध्यमिक शालाएं) को पीपीपी मॉडल पर 30 वर्ष की लीज पर संचालित करने का प्रस्ताव है। इन सभी विद्यालयों का स्वामित्व पूरी तरह से शासन के पास ही सुरक्षित रहेगा। खास बात यह है कि इन स्कूलों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क जारी रहेगी।