Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख 🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विका...
Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार
छत्तीसगढ़

Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार

Samachar Cafe Desk 13 November 2026
Share :

रायपुर, 13 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर लगातार लगाए जा रहे आधारहीन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। मंत्री केदार कश्यप ने दोटूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी को दूसरों पर ऊँगली उठाने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँककर देखना चाहिए।

​कांग्रेस के शासनकाल में केवल हुआ आदिवासियों का इस्तेमाल

​मंत्री केदार कश्यप ने कड़े शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी नक्सलियों को अपना रोल मॉडल बताया था, आज देश और प्रदेश से उस पूरे नक्सलवाद का सफाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने याद दिलाया कि देश में पृथक जनजाति कार्य मंत्रालय का गठन 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की ऐतिहासिक देन है।

​उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष और राज्य नेतृत्व को इस बात की भारी पीड़ा है कि जनजाति समाज का अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से तीव्र गति से उत्थान हो रहा है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में जनजाति समुदाय की उन्नति के लिए कभी कोई ठोस योजनाएँ नहीं बनीं, बल्कि वे लोग जनजाति समाज के लोगों को दिल्ली और मुंबई ले जाकर केवल अपनी राजनीति चमकाने और नचाने का काम करते थे। आज जब समाज मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है, तो कांग्रेस की पुरानी और छद्म राजनीति नहीं चल पा रही है। इसी हताशा के चलते कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

​प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मिल रहा सीधा लाभ

​मंत्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया और 'धरती आबा' के नाम से विशेष योजना शुरू की। इस महत्वाकांक्षी योजना से हजारों गाँव जुड़े हैं और देश की लगभग आधी जनजाति आबादी यानी करीब 6 करोड़ लोगों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

​15 नवंबर को धरमजयगढ़ के 'जनजातीय गौरव दिवस' में शामिल होने की अपील

​वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

​उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस राज्यस्तरीय समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आगमन हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ नेतागण, मंत्रिमंडल के सदस्यगण और जनजातीय समाज के लिए कार्य करने वाले प्रमुख प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री कश्यप ने युवाओं से आग्रह किया कि वे महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें और अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।