Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख 🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता,...
Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख
छत्तीसगढ़

Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख

Samachar Cafe Desk 13 November 2026
Share :

रायपुर, 13 नवंबर 2026। भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणिय है। अन्याय और शोषण के विरुद्ध 'उलगुलान' का शंखनाद करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस हमें हमारे महान नायकों के साहस, स्वाभिमान और बलिदान का स्मरण कराता है। शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर, शहीद गेंद सिंह, रानी दुर्गावती और ठाकुर रामप्रसाद पोटाई जैसे जननायकों का संघर्ष हमारी साझा विरासत है। इस पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को राष्ट्रीय पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का संकल्प दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

​1. मातृशक्ति के स्वावलंबन से सशक्त होता जनजातीय समाज

​जनजातीय समाज की मजबूती में माताओं और बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से उनके सम्मान, सुरक्षा, पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जा रही है:

  • ​महतारी वंदन योजना: इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 20 लाख 28 हजार 803 आदिवासी महिलाएं सीधे लाभान्वित हो रही हैं। यह आर्थिक सहायता उन्हें परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों में अपने स्तर पर निर्णय लेने का संबल दे रही है।
  • ​मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गरीब और वंचित परिवारों की बेटियों के विवाह का आर्थिक भार कम करने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 2 हजार 72 विवाह संपन्न कराए गए हैं, जिनमें लगभग 580 हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग की बेटियां हैं।
  • ​पोषण और स्वास्थ्य: पीएम-जनमन अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की बसाहटों में 191 आंगनबाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे बच्चों को पोषण और गर्भवती माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

​2. सुदूर वनांचलों तक पहुंच रहा विकास और बुनियादी सुविधाएं

​प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) से छत्तीसगढ़ की पांच विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों—बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया और बिरहोर के गांवों में विकास की बयार बह रही है:

  • ​अभियान के तहत 1,545 ग्रामों और 2,365 बसाहटों का संतृप्तिमूलक विकास किया जा रहा है।
  • ​अब तक 24,218 पक्के आवास पूरे हो चुके हैं, 1,833 किलोमीटर सड़कें बनाई जा चुकी हैं और 7,349 परिवारों का ऑन-ग्रिड विद्युतीकरण किया गया है। इसके अलावा 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट और 16 वनधन विकास केंद्र संचालित हैं।
  • ​धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 32 जिलों के 6,691 जनजातीय बहुल गांवों को शामिल किया गया है, जिसके तहत 733.258 करोड़ रुपए की लागत से 1,413 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।

​बजट में ऐतिहासिक वृद्धि और वनाधिकारों का सम्मान

​जनजातीय कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता बजट आवंटन में भी साफ झलकती है। आदिवासी उपयोजना का बजट वर्ष 2023-24 में 21,492.34 करोड़ रुपए था, जिसे वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर 42,165.95 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो कि लगभग 96 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत और 46 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो जल, जंगल और जमीन से जुड़े जनजातीय समुदायों के पारंपरिक अधिकारों को मजबूत करते हैं।