Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार 🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वै...
Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे प्रदेश की संभावनाएं
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे प्रदेश की संभावनाएं

Samachar Cafe Desk 03 October 2026
Share :

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से सिंगापुर पहुंचे हैं। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने SING Forum 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय फोरम में छत्तीसगढ़ की ओर से सहभागिता करेंगे। इस दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री की SING Forum 2026 में सहभागिता के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास क्षमता और निवेश अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इस मंच के जरिए प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।