Samachar Cafe
Breaking
🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन 🔴 Wildlife Trafficking Action: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़-तेलंगाना में संयुक्त कार्रवाई, बाघ की 43 संदिग्ध हड्डियां बरामद; 6 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh EV Charging Rules: हाईवे पर हर 25 KM में चार्जिंग स्टेशन, भारी वाहनों के लिए 100 KM का नियम 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल 🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा 🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन 🔴 Wildlife Trafficking Action: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़-तेलंगाना में संयुक्त कार्रवाई, बाघ की 43 संदिग्ध हड्डियां बरामद; 6 तस्कर गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh EV Charging Rules: हाईवे पर हर 25 KM में चार्जिंग स्टेशन, भारी वाहनों के लिए 100 KM का नियम 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल 🔴 Chhattisgarh Tourism Marketplace 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स जुटे, पर्यटन कारोबार को मिला नया मंच 🔴 Bastar Flood Relief: घोटिया और नारायणपाल पहुंचे केदार कश्यप, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य...
Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की

Samachar Cafe Desk 29 September 2026
Share :

Chhattisgarh Rajyotsav रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने और विभागीय प्रदर्शनियों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों और प्रदर्शनी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इस बार राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर दिया गया है, जिसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ प्रदेश के भविष्य और विकास पर फोकस रहेगा।

40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार

राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अधिकारियों को पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्योत्सव के आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड), ग्राम तूता, नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित है।

विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां

मेला स्थल के ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जनसंपर्क विभाग एवं चिप्स प्रचार-प्रसार और हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था करेंगे।

नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था संभालेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विभाग चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर संभाग के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को राज्योत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।