Samachar Cafe
Breaking
🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में 2.05 लाख से अधिक शिकायतों का निराकरण, 89 प्रतिशत के करीब पहुंची सफलता दर 🔴 Water Supply Review: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की निगरानी होगी मजबूत, आदिवासी बसाहटों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर 🔴 Durg Development Review: जवाबदेही और पारदर्शिता से विकास को गति देने के निर्देश, नशे के खिलाफ सख्ती पर जोर 🔴 Urban Infrastructure Update: दुर्ग में STP प्लांट और ई-बस डिपो का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में 2.05 लाख से अधिक शिकायतों का निराकरण, 89 प्रतिशत के करीब पहुंची सफलता दर 🔴 Water Supply Review: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की निगरानी होगी मजबूत, आदिवासी बसाहटों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर 🔴 Durg Development Review: जवाबदेही और पारदर्शिता से विकास को गति देने के निर्देश, नशे के खिलाफ सख्ती पर जोर 🔴 Urban Infrastructure Update: दुर्ग में STP प्लांट और ई-बस डिपो का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरो...
Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
अपराध

Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 16 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कपड़ा कारोबारी के 53 लाख रुपये से भरे बैग की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी 53 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कराए गए हैं। यह घटना रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र नगर निवासी किशोर बलवानी पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते हैं। 9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपनी एक्टिवा से दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। उनके वाहन के सामने वाले पायदान पर सफेद कपड़े के बैग में 53 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

सुबह करीब 11:45 बजे किशोर बलवानी कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास अप्पू पान ठेला के सामने अपनी एक्टिवा खड़ी करके पान खाने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो वाहन के पायदान पर रखा नकदी से भरा बैग गायब मिला। अज्ञात आरोपी बैग और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकदी बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के तीन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है। इस कार्रवाई से 53 लाख रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा हुआ है।