अपनी पसंद की खबर खोजें
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल के म्यूजिक टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पालकों को पूरी बात बताई। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।