Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Bilaspur Cooperative Society Fraud: चेक में काट-छांट कर बैंक से निक...
Bilaspur Cooperative Society Fraud: चेक में काट-छांट कर बैंक से निकाले 3.38 लाख रुपये, बैंक कैशियर और लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार
अपराध

Bilaspur Cooperative Society Fraud: चेक में काट-छांट कर बैंक से निकाले 3.38 लाख रुपये, बैंक कैशियर और लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चेक में काट-छांट और कूटरचना कर राशि बढ़ाने के बाद बैंक से अतिरिक्त रकम निकालने की इस घटना में बैंक कर्मचारियों और समिति के पदाधिकारी की कथित मिलीभगत उजागर हुई है, जिस पर बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा में फर्जी तरीके से संशोधित चेक पास कराकर अतिरिक्त राशि आहरित किए जाने का मामला विभागीय और पुलिस जांच के दौरान सामने आया। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि न केवल चेक के अंकों व विवरण में छेड़छाड़ की गई, बल्कि समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में भी कूटरचना की गई थी।

​आरोप है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मूल राशि में हेरफेर करते हुए बैंक से 3 लाख 38 हजार रुपये का अतिरिक्त आहरण कराया। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया, जिसके आधार पर दस्तावेजों की पड़ताल कर आरोपियों की भूमिका तय की गई।

​बिल्हा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय और लेखापाल संजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सेवा सहकारी समिति गुमा क्रमांक 63 के प्राधिकृत अधिकारी एवं सह-अध्यक्ष राजकुमार बरगाह को भी इस फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

​फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा बैंक और समिति से जुड़े अन्य अभिलेखों की भी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस गड़बड़ी में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है और राशि का उपयोग किस प्रकार किया गया।