Samachar Cafe
Breaking
🔴 NIT Raipur Centre of Excellence : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर 🔴 Pongro Anicut Hydro Power Pumping Project : बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण 🔴 Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 NIT Raipur Centre of Excellence : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर 🔴 Pongro Anicut Hydro Power Pumping Project : बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण 🔴 Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत...
Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
छत्तीसगढ़

Govardhan Puja Celebration 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Samachar Cafe Desk 11 November 2026
Share :

रायपुर, 10 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गौमाता को तिलक लगाकर उनका पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करते हुए राज्य के खेत-खलिहानों के हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहने की मंगलकामना की।

​प्रकृति और गौवंश के प्रति कृतज्ञता का पर्व

​प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति, गौवंश और कृषि जीवन के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सामूहिक कल्याण का जो संदेश दिया था, वह आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

​उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को सर्वोच्च एवं पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौवंश हमारी प्राचीन कृषि परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हमेशा से अभिन्न अंग रहा है। गौसेवा केवल हमारी धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और समस्त जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता तथा संरक्षण की हमारी सांस्कृतिक चेतना की भी सच्ची अभिव्यक्ति है।

​सहअस्तित्व और सामाजिक एकता का संदेश

​मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गोवर्धन पूजा का यह पर्व हमें यह स्मरण कराता है कि मानव जीवन की वास्तविक समृद्धि प्रकृति के साथ संतुलन और सहअस्तित्व में ही निहित है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गौवंश की रक्षा करने की कथा हमें संकट के समय एकजुटता, परस्पर सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देती है।

​छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां गौवंश, खेती-किसानी और पर्यावरण के प्रति गहरी आस्था रही है। गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है, जो हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखता है।