Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख 🔴 CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता, गन्ना मूल्य में भी भारी बढ़ोतरी 🔴 CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स्कूल, सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा 🔴 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू 🔴 Felicitates Asian Para Games Medalists :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को किया सम्मानित 🔴 CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 🔴 Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, महान क्रांतिकारी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा 🔴 Kedar Kashyap Statement on Tribal Development : जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार 🔴 Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम कंतेली में 77 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 🔴 Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश 🔴 Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष लेख

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ ...
Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन
छत्तीसगढ़

Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन

Samachar Cafe Desk 29 September 2026
Share :

रायपुर। राजधानी में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के दो दिवसीय MSME Conclave 2.0 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। “नवाचार एवं सतत औद्योगिक विकास द्वारा एमएसएमई का सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छोटे उद्योग, कारखाने और कार्यशालाएं छत्तीसगढ़ के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एमएसएमई के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, सड़क संपर्क और त्वरित स्वीकृतियों को जरूरी बताया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति में एमएसएमई को प्रमुख स्थान दिया गया है और बस्तर व सरगुजा सहित सभी क्षेत्रों के उद्यमियों को उद्योग संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वित्तपोषण और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर चर्चा

कॉन्क्लेव में एमएसएमई के लिए वित्तपोषण, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अनुपालन प्रक्रिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने सिंगल-विंडो व्यवस्था, समयबद्ध स्वीकृति, निरीक्षण, भूमि आवंटन और विलंबित भुगतान से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

एमएसएमई मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनम्र मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर एमएसएमई क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक 7.3 करोड़ से अधिक उद्यम पंजीयन हुए हैं और क्रेडिट गारंटी योजना में एक करोड़ गारंटी का आंकड़ा पार हो चुका है। अप्रैल 2025 से लागू संशोधित एमएसएमई वर्गीकरण सीमाओं की जानकारी भी दी गई।

एआई और तकनीक के उपयोग पर जोर

कॉन्क्लेव में “एआई एडवांटेज” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा “एसएमई से बड़े कॉर्पोरेट तक की यात्रा” विषय पर सीईओ राउंड टेबल में उद्यमों के विस्तार, प्रबंधन और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए गए।

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन एमएसएमई से जुड़े पेशेवरों के क्षमता निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (TPM) और “काइजेन विद एआई” जैसे सत्र होंगे, जिनमें उपकरणों की दक्षता बढ़ाने, डाउनटाइम कम करने और उत्पादन क्षमता में सुधार के लिए तकनीक के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।