Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन 🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समय-सीमा तय की 🔴 Raipur Youth Innovation Conclave 2026: युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Change Story: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की तस्वीर 🔴 Raipur MSME Conclave 2.0: 250 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मंथन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम खेल-मनोरंजन Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोल...
Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार
खेल-मनोरंजन

Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार

Samachar Cafe Desk 30 September 2026
Share :

 राजनांदगांव, 29 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद किया। वे जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के अभिनंदन और स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अरुण साव ने कहा कि राजनांदगांव की पहचान खेल नगरी के रूप में है और यहां की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी विशेषता एकाग्रता होती है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित और अनुशासित रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी में संजू देवी ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीता है और वे बिलासपुर की बहतराई कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य छत्तीसगढ़ की बेटियों गीता यादव और मधु सिदार तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकार प्रायोजित हॉकी लीग

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों की तरक्की एवं बेहतरी के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी। लीग के लिए करीब 400 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जबकि पहले दिन के ट्रायल में 223 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह टीमें गठित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि राजनांदगांव की टीम का नाम यहां की पहचान ‘संस्कारधानी’ के नाम पर रखा गया है। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं स्थानीय पहचान को टीमों के नाम से जोड़ा गया है। हॉकी लीग में छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति और पहचान को भी विशेष महत्व दिया गया है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलो इंडिया सहित विभिन्न माध्यमों से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य में आर्थिक विकास के साथ खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत को खेल के क्षेत्र में भी विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।

कार्यक्रम में वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत राजनांदगांव पहुंचे बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। अरुण साव ने कहा कि गुजरात के वड़नगर से निकली यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी तक की यह यात्रा सेवा, आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में यात्राओं की विशेष महत्ता रही है। सेवा और सद्भावना के उद्देश्य से निकली इस यात्रा से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने यात्रियों को मां बम्लेश्वरी सहित छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने अनुभव साझा करने तथा सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। महापौर मधुसूदन यादव ने भी युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प यात्रा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी और गीता साहू सहित जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।