अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 17 नवंबर 2026। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, मजबूत संकल्प रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। यदि व्यक्ति के भीतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास और जुनून हो, तो कठिन परिस्थितियां और संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।
यह प्रेरणादायक बातें प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित रामसदन में आयोजित एक भव्य शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने की।
तखतपुर के विकास को गति देते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया:
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कैसे रायगढ़ के एक छोटे से गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा अपना एक संस्मरण सुनाते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा न होने दें। मजबूत इच्छाशक्ति से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी अंचलों के युवाओं को उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल मिल सके।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।