Samachar Cafe
Breaking
🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मु...
Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई
छत्तीसगढ़

Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई

Samachar Cafe Desk 26 September 2026
Share :

रायपुर, 26 सितंबर 2026। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय बातचीत करते हुए शानदार उपलब्धि और टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल के दम पर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की सफलता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी की भागीदारी प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि संजू देवी की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। कोरबा से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और छोटे शहरों में मौजूद प्रतिभाओं को उचित मंच देने पर जोर है, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस ऐतिहासिक सफलता में कोरबा की संजू देवी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।