अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी और शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने आयोग के कामकाज की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को सूचना के अधिकार के तहत समय पर न्याय मिल सके।