Samachar Cafe
Breaking
🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार 🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के...
Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
छत्तीसगढ़

Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

Samachar Cafe Desk 10 November 2026
Share :

रायपुर, 10 नवंबर 2026: ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के सफल समाधान के बाद बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के सुदूर ग्राम सोनहत निवासी राजेश कुमार कुशवाहा के घर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘विष्णु की पाती’ पहुँची है। लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी समस्या के त्वरित निराकरण के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पीड पोस्ट के जरिए उन्हें शुभकामना पत्र भेजा और लाइसेंस मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।

​हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी समस्या

​राजेश कुमार कुशवाहा ने अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानियों के संबंध में मदद के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया था। उनकी इस शिकायत पर विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें उनका लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे गए इस विशेष पत्र में मुख्यमंत्री ने राजेश कुमार और उनके पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि नागरिकों की हरसंभव समस्याओं का समय पर समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​नागरिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

​मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में लिखा कि हेल्पलाइन 1076 को इसी मुख्य उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था ताकि प्रदेश का हर नागरिक अपनी बात सहजता से शासन तक पहुँचा सके और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन से संपर्क करने वाले प्रत्येक नागरिक की बात पूरी गंभीरता से सुनी जाती है। ऐसे अनुभव यह समझने में भी मदद करते हैं कि शासकीय सेवाएँ आम जनता के लिए कितनी उपयोगी साबित हो रही हैं और उन्हें और अधिक सरल व सुलभ बनाने की कहाँ आवश्यकता है।

​यातायात नियमों के पालन की सलाह

​लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री ने राजेश कुशवाहा को वाहन चलाना सीखते समय पूरी तरह सुरक्षित अभ्यास करने और सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है। हेल्पलाइन पर दर्ज समस्या के समाधान के बाद सीधे मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र मिलने से राजेश कुमार और उनके परिवार के लिए यह अनुभव बेहद यादगार बन गया है।