Samachar Cafe
Breaking
🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार 🔴 Information Commissioners Meeting : राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट, प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 🔴 Governor Ramen Deka Govardhan Puja 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Helpline 1076 Impact : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ 🔴 Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई 🔴 Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा 🔴 Car Accident : टीला एनीकट में गिरी कार, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत 🔴 Ambikapur Elephant Attack : दीपावली की रात लोनर हाथी ने ली दो और लोगों की जान, कुख्यात 'कबरा' हाथी अब तक ले चुका है 16 लोगों की जान 🔴 PM Modi Bastar Diwali Visit 2026 : हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा... बस्तर में जवानों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी 🔴 Child Murder Case : अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक! 5 साल के मासूम को शराब पिलाकर रेता गला, अंग निकालकर खेत में छिपाया शव 🔴 Faith Healing Rape Case : अंधविश्वास और झाड़-फूंक का झांसा! महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म, 6 लाख रुपए ऐंठे; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में ...
Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा
छत्तीसगढ़

Sainik School Ambikapur Admission 2027 : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

Samachar Cafe Desk 10 November 2026
Share :

रायपुर, 10 नवंबर 2026। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देश भर के सभी सैनिक स्कूलों और नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 'अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा' (AISSEE-2027) का आयोजन आगामी 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

​सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित इस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) निर्धारित की गई है।

​यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो वह 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेगा। इसके साथ ही, यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।

​परीक्षा का स्वरूप और अन्य विवरण

  • ​प्रवेश परीक्षा की तिथि: 31 जनवरी 2027
  • ​परीक्षा शहर की जानकारी: 11 जनवरी 2027 को जारी होगी
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card): 25 जनवरी 2027 से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे
  • ​परीक्षा का माध्यम: परीक्षा पेन-पेपर मोड (OMR शीट) पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। कक्षा 6वीं की परीक्षा 13 माध्यमों में होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
  • ​अवधि: कक्षा 6वीं के लिए 2.30 घंटे (150 मिनट) और कक्षा 9वीं के लिए 3 घंटे (180 मिनट)।

​इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट्स exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका का अवलोकन किया जा सकता है।