Samachar Cafe
Breaking
🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर 🔴 Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा 🔴 Jashpur Elephant Death: शिकार के लिए बिछाए 1.5 किमी करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी, 6 गिरफ्तार 🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर 🔴 Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा 🔴 Jashpur Elephant Death: शिकार के लिए बिछाए 1.5 किमी करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी, 6 गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग...
Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
छत्तीसगढ़

Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Samachar Cafe Desk 26 September 2026
Share :

रायपुर, 26 सितंबर 2026। जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा शुरू होने से आसपास के करीब 60 गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिलने लगी हैं। लंबे समय से चली आ रही बैंक शाखा की मांग पूरी होने से ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी।

पंडरीपानी और आसपास के ग्रामीणों को पहले बैंकिंग कार्यों के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था। नई शाखा शुरू होने के बाद अब खाते से जुड़े काम, लेन-देन और अन्य बैंकिंग सेवाएं क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों के समय और यात्रा खर्च की बचत होगी।

किसानों और पेंशनधारियों को भी मिलेगा लाभ

नई शाखा से किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, कर्मचारी और पेंशनधारी सहित विभिन्न वर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों को कृषि ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए वित्तीय लेन-देन भी आसान होगा।

होम, कार और शिक्षा ऋण की सुविधा

SBI की नई शाखा के माध्यम से पात्र लोगों को होम लोन, कार लोन और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न ऋण सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे क्षेत्रवासियों को अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए नजदीक ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी।

पंडरीपानी में नई बैंक शाखा शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, नजदीक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से सामान्य बैंकिंग कार्यों के लिए फरसाबहार जाने की जरूरत कम होगी और समय के साथ यात्रा खर्च की भी बचत होगी।