Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम राजनीति भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत के ध्येय को लेकर भाजपा विधायक पुरन्...
भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत के ध्येय को लेकर भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा की पदयात्रा हुई शुरू, 2 अक्टूबर तक चलेगी
राजनीति

भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत के ध्येय को लेकर भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा की पदयात्रा हुई शुरू, 2 अक्टूबर तक चलेगी

Samachar Cafe Desk 25 September 2026
Share :

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रायपुर में भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। तेलीबांधा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रायपुर उत्तर विधायक से भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, साधु-संतों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पदयात्रा तेलीबांधा से प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित भगत सिंह चौक तक पहुंची। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने नशामुक्त समाज के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश दिया।

27 वर्षों से जारी अभियान, 28वें वर्ष में भी संकल्प अडिग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को लेकर वे पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा सप्ताह का आयोजन करते आ रहे हैं और यह अभियान अब 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनजागरण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से इस अभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ परिवार, मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियां भी नशामुक्ति के इस संकल्प को रोक नहीं सकतीं। भारी बारिश के बीच पदयात्रा का आयोजन इस बात का संदेश है कि नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बारिश में भी नहीं थमे कदम

भारी बारिश के बावजूद पदयात्रा में भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रमुखजन, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा नागरिक शामिल हुए। साधु-संतों की उपस्थिति और आशीर्वाद ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

पदयात्रा के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संतों का मिला आशीर्वाद

कार्यक्रम में बाबा कालिदास, रोहतक हरियाणा, सिंधी समाज के पूज्य संत युधिष्ठिर महाराज, शदाणी दरबार, नरसिंह बाबा बेलटुकरी, ओडिशा, पंडित सदन तिवारी, ओडिशा, कोमना माई सिमरन देवी, भैरवी धाम राजनांदगांव सहित रायपुर के सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे।

संतों ने नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को समाजहित से जुड़ा प्रयास बताते हुए युवाओं को संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मुणत, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर महापौर मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान सहित अन्य मौजूद रहें।

युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को परिवार, समाज और शिक्षण संस्थानों की सामूहिक भागीदारी से और व्यापक बनाया जाना आवश्यक है।

विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा ने भारी बारिश के बीच भी नशामुक्त समाज के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।