Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम बड़ी ख़बर भारी बारिश के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद, मुख्यमं...
भारी बारिश के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
बड़ी ख़बर

भारी बारिश के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Samachar Cafe Desk 25 September 2026
Share :

रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
 

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश से उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की सतत निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि निचले इलाकों तथा नदी-नालों के आसपास बसे गांवों और बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ की आशंका की स्थिति में लोगों को समय रहते सचेत किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव दल आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहें। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, पंचायत एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों के लिए आवश्यकता के अनुरूप सुरक्षित आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जलभराव वाले मार्गों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में आवागमन को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए तथा जोखिम वाले स्थानों पर लोगों को जाने से रोका जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से मैदानी अमले को सक्रिय रखने तथा स्थानीय स्तर पर मिलने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, उफनते नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें।