Samachar Cafe
Breaking
🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 🔴 Chhattisgarh Politics: राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय बताया निराधार 🔴 Antagarh Development: लामकन्हार में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ 🔴 Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय सम्मान पर दी बधाई 🔴 Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्यों खास है यह पहल 🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 🔴 Chhattisgarh Politics: राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय बताया निराधार 🔴 Antagarh Development: लामकन्हार में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ 🔴 Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय सम्मान पर दी बधाई 🔴 Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्यों खास है यह पहल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्...
Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ
छत्तीसगढ़

Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ

Samachar Cafe Desk 27 September 2026
Share :

Bijapur Flood Rescue 27 सितंबर 2026। लगातार बारिश और बाढ़ के बीच इंद्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर समेत 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सभी कर्मचारियों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य पाई गई।

जानकारी के अनुसार गिरदावरी सर्वे कार्य के लिए पटवारी और सर्वेयर का छह सदस्यीय दल बड़ेपल्ली और गुट्टामंगी क्षेत्र में गया था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई। इससे सभी कर्मचारी वहीं फंस गए। कर्मचारियों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विश्वदीप ने तत्काल रेस्क्यू के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने बिना देरी किए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की और सभी छह कर्मचारियों को सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंचाया। जिला अस्पताल में कलेक्टर विश्वदीप की मौजूदगी में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सुरक्षित लौटे कर्मचारियों ने राहत व्यक्त करते हुए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

आपदा में सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि बाढ़ और आपदा की परिस्थितियों में जिला प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ काम कर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि जनहानि को रोका जा सके और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच छह कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी से राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई है। इस दौरान आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी मुकेश देवांगन, तहसीलदार पंचराम सलामे, जिला सेनानी पी.बी. सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।