Samachar Cafe
Breaking
🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG Higher Education Review: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, ...
CG Higher Education Review: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल व रोजगार से जोड़ने पर जोर, 30 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र
छत्तीसगढ़

CG Higher Education Review: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल व रोजगार से जोड़ने पर जोर, 30 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र

Samachar Cafe Desk 25 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी, तकनीक आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा मिशन, उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना, इंटर्नशिप नीति, रिक्त पदों पर भर्ती, डिजिटल नवाचार और अधोसंरचना विकास की प्रगति की समीक्षा की गई।

​मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उच्च शिक्षण संस्थानों को ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तथा जनजातीय व दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा और तकनीकी सुविधाओं का समान अवसर मिले।

​30 महाविद्यालय उत्कृष्टता केंद्र व 50 करोड़ रुपये का प्रावधान

​बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 30 महाविद्यालयों को शिक्षण एवं अनुसंधान के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हांकित किया गया है। इनमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, उन्नत पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम और प्लेसमेंट संबंधी सुविधाएं विकसित होंगी। वर्तमान बजट में उपकरण व सामग्री के लिए प्रति महाविद्यालय 3 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जबकि आगामी दो वर्षों के लिए प्रति महाविद्यालय 10 करोड़ रुपये की मांग प्रस्तावित है।

​छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ प्रदेश के सकल नामांकन अनुपात (वर्तमान में 24.5 प्रतिशत) को वर्ष 2035 तक 50 प्रतिशत तक पहुंचाना है।

​1.40 लाख विद्यार्थियों को इंटर्नशिप व अंग्रेजी कौशल प्रशिक्षण

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इंटर्नशिप संचालन नीति-2026 को राज्यपाल की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत लगभग 1.40 लाख स्नातक विद्यार्थियों को 2 क्रेडिट की 60 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में इंटर्नशिप सेल गठित किए जा रहे हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्रों के 148 शासकीय महाविद्यालयों में 90 घंटे का कम्युनिकेटिव इंग्लिश कोर्स संचालित किया जा रहा है, जिसमें 10 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं।

​गूगल के सहयोग से एआई प्रशिक्षण व 1295 पदों पर भर्ती की पहल

​उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच समझौता किया गया है। प्रथम चरण में रायपुर के 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक प्राध्यापकों तथा संचालनालय के 50 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है, और आगे 10 अतिरिक्त निःशुल्क ऑफलाइन सत्र प्रस्तावित हैं।

​भर्ती व पदोन्नति के तहत प्राध्यापक के 595 पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रक्रियाधीन है, जबकि सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। इसके अलावा 362 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नति दी गई है और दिसंबर में 143 पात्र सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति का प्रस्ताव भेजा जाएगा। सत्र 2026-27 के लिए 3236 अतिथि व्याख्याताओं की व्यवस्था भी की गई है।

​नए विभाग, पीएम उषा, रूसा और डिजिटल गवर्नेंस

​अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में 23 नवीन विभागों व पाठ्यक्रमों के लिए 280 पदों (38.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव), शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में 49 शैक्षणिक पद, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में बी.फार्मा व एम.फार्मा के लिए 49 पद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में 17 नए शैक्षणिक पदों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

​पीएम उषा की 21 में से 16 परियोजनाओं पर कार्य प्रगतिरत है और रूसा 1.0 व 2.0 की परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। वहीं एकीकृत प्रवेश पोर्टल, ई-ज्ञानार्जन मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर और शासकीय महाविद्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था से सेवाओं को पेपरलेस व सुलभ बनाया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 348 शासकीय व 329 निजी महाविद्यालय तथा 9 राजकीय व 20 निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं।

​बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, उच्च शिक्षा सचिव अविनाश चंपावत और आयुक्त रीता यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।