Samachar Cafe
Breaking
🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परी...
Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं
छत्तीसगढ़

Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं

Samachar Cafe Desk 25 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विकसित नवीन ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में इस डिजिटल पहल की शुरुआत रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में की गई है।

​पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण करना, तकनीकी चुनौतियों की पहचान करना और प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार करना है, ताकि प्रदेश स्तर पर लागू करने से पहले पोर्टल को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

​चरणबद्ध तरीके से लागू होगी व्यवस्था, अन्य कार्यालयों में काम सामान्य

​फिलहाल ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण तेलीबांधा उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 तक सीमित रखा गया है। रायपुर जिले के अन्य पंजीयन कार्यालयों सहित प्रदेश के शेष कार्यालयों में पूर्व से संचालित एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा। परीक्षण और तकनीकी सुधारों के पूर्ण होने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य कार्यालयों में लागू किया जाएगा।

​33 अधिवक्ताओं व 2 दस्तावेज लेखकों की आईडी स्वीकृत

​पोर्टल पर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के पंजीयन व आईडी अनुमोदन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। रायपुर जिले में अब तक प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें 33 अधिवक्ता और 2 दस्तावेज लेखक शामिल हैं। अनुमोदित आईडी के जरिए वे पक्षकारों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे, साथ ही लाइसेंस आवेदन, नवीनीकरण और प्रोफाइल अपडेट जैसी सुविधाएं भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगी।

​एआई ड्राफ्टिंग, डिजिटल सत्यापन व ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

​‘धरोहर’ पोर्टल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित डीड ड्राफ्टिंग, प्रावधानों संबंधी सुझाव और मॉडल डीड डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके अलावा ई-केवाईसी आधारित डिजिटल सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर से पहचान की पुष्टि अधिक सुरक्षित होगी और फर्जी पंजीयन की आशंका घटेगी।

​पोर्टल में संपत्ति के स्वचालित मूल्यांकन व पंजीयन शुल्क गणना के साथ यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी दी गई है, जिससे नकद लेन-देन की जरूरत कम होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।